ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन पुर्णाडीह पंचायत में बुधवार को किया गया, लाभुकों को मिला लर्निंग लाइसेंस।

पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत पुर्णाडीह पंचायत में ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 जुलाई 2026 दिन बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जुरू, हरतुआ, पुर्णाडीह और दारूडीह के ग्रामीणों ने काफी संख्या में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की। शिविर में जिन आवेदकों का लर्निंग लाइसेंस स्वीकृत हुआ, उन्हें तत्काल मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध करा दिया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने इस पहल के लिए पलामू उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रमोद कुमार दास की सराहना की। वहीं पलामू डीटीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से बचाना तथा ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना है। शिविर के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई, जिससे दुर्घटनाएं कम हो सड़क पर नित्य दिन सैकड़ों लोगों कि जान सिर्फ सड़क सुरक्षा नियमों कि जानकारी के अभाव में जा रही है। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रमोद कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जागो महतो, आरटीओ के प्रतिनिधि, पूर्णाडीह पंचायत की मुखिया गुड्डी देवी, हरतुआ पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दीपक गिरी, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts