DGP ने पलामू प्रमंडल में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया।

पलामू न्यूज Live//झारखंड की पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, आईजी अभियान श्री नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी सीआईडी श्री अजय लिंडा शुक्रवार को पलामू पहुंचे। पलामू डीआईजी श्री किशोर कौशल एवं पलामू एसपी श्री कपिल चौधरी, लातेहार एसपी कुमार गौरव एवं गढ़वा एसपी आशुतोष शेख के साथ की गई। महिला संबंधी अपराध की समीक्षा एसटी एससी अपराध अन्य सभी संगीन अपराध, जघन्य अपराधों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक पलामू के ब्लॉक B कॉन्फ्रेंस हॉल में की गई। पलामू प्रमंडल के डीआईजी एवं तीनों जिलों (पलामू, गढ़वा, लातेहार) के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके बाद तीनों जिलों के डीएसपी एवं इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। तत्पश्चात चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अंत में पुलिस केंद्र, पलामू में तीनों जिलों (पलामू, गढ़वा, लातेहार) के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ पुलिस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया गया। डीजीपी ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें