मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजनाओं के कारण ही वनों की कटाई पर लगी है विराम: डॉ कौशल व पार्षद।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले में वन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे वन राखी मूवमेंट के 50 वर्ष और विश्व पर्यावरण दिवस के 54 वर्ष पूरा होने पर छतरपुर के केरकी कला में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन, राष्ट्रगान एवं पर्यावरण धर्म की प्रार्थना के साथ बरगद का पौधा रोपित कर किया गया। वहीं हजारों वन राखी मूवमेंट कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को वनों की कटाई रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, इस दौरान वन वृक्षों पर रक्षाबंधन कर पेड़ों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। मौके पर डॉ. कौशल ने कहा कि पर्यावरण धर्म और वन राखी आंदोलन मानव जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों से पौधों का रोपण व वितरण व वनों पर रक्षाबंधन अभियान चला रहा हूं इसमें एक पेड़ मां के नाम, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास मिलने से कच्चा मकान में लगने वाले लकड़ी और भोजन बनाने के लिए वनों से काटे जाते थे। उक्त योजनाओं को मिलने से वनों की कटाई बंद हो गया जिससे वनों का क्षेत्रफल और बढ़ रहे हैं, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का आभारी हूं। उद्घाटन कर्ता पार्षद अमित ने कहा कि राजमाता बाजार में जल्द ही पानी टंकी लगा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने और पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रो को दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध किया। डॉ. कौशल व पार्षद अमित ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को अंगवस्त्र के साथ उनके बीच 1000 फलदार पौधों का वितरण किया। वहीं वक्ताओं ने डॉक्टर कौशल व पार्षद अमित के पर्यावरण और समाज के समर्पित कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता कपिल सिंह ने की जबकि संचालन शिवनाथ सुरीला ने किया। मौके पर उप मुखिया डोमन यादव, मोती साव, पूर्व प्रमुख जगनारायण, बनारसी कुवंर, अफजल अंसारी, जुबेर अंसारी, सनी कुमार, रजिया अहमद, वसीम अंसारी, गुलाम गौस, करीमन अंसारी, मिथिलेश सिंह, संजीत उरांव, नागेश्वर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, रामजी सिंह, बिरजू सिंह, भदई भुईयां, रामप्रवेश भुइयां, मनोज गुप्ता, सत्या सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामींण एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें