नौडीहा चौक से तेतरिया डीह चौक तक सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास। ‌

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर : पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत नौडीहा चौक से तेतरियाडीह चौक तक बनने वाली सड़क निर्माण योजना का पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वहीं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने में प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता तथा पिपरा पंचायत के पूर्व मुखिया अजय पासवान की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सोनबरसा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने तथा ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने में इन जनप्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा है। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले जनप्रतिनिधि ही ठेकेदार की भूमिका निभाते थे, जिससे आम लोगों को टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर नहीं मिल पाता था। अब सभी इच्छुक लोग निर्भीक होकर टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व की व्यवस्थाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद जर्जर हो जाती थीं। लेकिन वर्तमान में गुणवत्ता एवं टिकाऊपन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनता को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति खुशी जताते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि सुनील कुश्वाहा ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता, पंचायत समिति सदस्य कामेश यादव, बच्चन ठाकुर, निर्मल मेहता, संतोष शुक्ला, सुरेंद्र विश्वकर्मा, दयानंद मेहता, सरोज चटर्जी, अंगद मेहता, विनोद मेहता, सुधीर तिवारी, कार्तिक सिंह, मस्तान सिंह, विनोद जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें