पलामू में दांगी संघ के दो दिवसीय महासम्मेलन का हुआ भव्य समापन, समाज की एकजुटता और प्रगति का लिया गया संकल्प।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के अखिल भारतीय दांगी संघ (संबद्ध ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महासम्मेलन का गौरवशाली समापन हुआ। पलामू के ऐतिहासिक धरती पर 4 और 5 अप्रैल को आयोजित इस समागम ने न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य और देश भर से आए दांगी समाज के प्रतिनिधियों के बीच एकता का नया संचार किया है। महासम्मेलन के दूसरे एवं अंतिम दिन की शुरुआत अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुई, सुबह झंडोतोलन के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ, जिसके बाद समूचा पंडाल ‘दांगी झंडा गीत’ के स्वरों से गुंजायमान हो उठा। समाज के गौरव के प्रतीक झंडे को नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह ने समाज की सेवा और विकास का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष दयानन्द सिंह दांगी ने की तथा मंच का संचालन प्रखर वक्ता हरिश दांगी द्वारा ऊर्जावान शैली में किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह बनाए रखा। इस महासम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम दांगी, महासचिव बिरेन्द्र दांगी, कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश दांगी सहित 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए राजनीतिक और सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहें। जिनमें मुख्य रूप से राधाकृष्ण किशोर (वित्त मंत्री, झारखण्ड सरकार), कालीचरण सिंह (सांसद, चतरा) अजय दांगी (विधायक, टेकारी), डॉ. शशिभूषण मेहता (विधायक पांकी), आलोक चौरसिया (विधायक, डाल्टेनगंज), अरुणा शंकर (मेयर, मेदिनीनगर) अनुज दांगी (प्रदेश अध्यक्ष), खुशबू दांगी (जिला परिषद सदस्य, पांकी मध्य) शामिल थे। इस कार्यक्रम के उत्तरार्ध में आयोजित ‘खुला अधिवेशन’ में समाज की वर्तमान दशा और दिशा पर गंभीर मंथन हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में समाज की बुराइयों को त्यागने, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं इस सम्मान समारोह के दौरान समाज के होनहार युवाओं, वरिष्ठ मार्गदर्शकों और विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले स्वजातीय बंधुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष दयानन्द दांगी, सचिव त्रिवेणी सिंह दांगी, कोषाध्यक्ष अशोक दांगी, रामछेदी सिंह दांगी, रामप्रवेश दांगी, बबिता दांगी, सुशलेश दांगी, हरीश दांगी, आशुतोष दांगी, अमरेश दांगी, मुरलीमनोहर दांगी, बिरेन्द्र दांगी, विजय दांगी, विकास कुमार दांगी, रजनीकांत दांगी, अरुण दांगी, तरुण दांगी, संदीप दांगी, शिक्षक अमित दांगी, कमलेश दांगी, यशवंत दांगी, चन्दन मौर्या. वशिष्ट दांगी, प्रवेश दांगी, अमुक प्रियदर्शी, अमरजीत दांगी, विनय दांगी सहित सैकड़ो दांगी समाज के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें