पलामू में गुड्डू उर्फ मो० समीर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन विवाद में दो लाख सुपारी देकर कराई गई थी हत्या।
पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का सफल उद्भेदन करते हुए सुपारी किलिंग का किया खुलासा। 2 अप्रैल 2026 को समय लगभग 10:40 बजे रात्रि में शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो शोरूम के सामने, बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में फैज खान (उम्र लगभग 40 वर्ष) एवं उसके सहयोगियों द्वारा मो० समीर उर्फ गुड्डू (उम्र लगभग 40 वर्ष जो कुंड मोहल्ला, शहर थाना, जिला पलामू का निवासी था जिसे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस संबंध में शहर थाना कांड सं०-120/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा-130(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पांकी थाना क्षेत्र के टईया के पास छापामारी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की गई।
इस दौरान मुख्य अभियुक्त फैज खान के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से दो अन्य अभियुक्त आदर्श कुमार उर्फ धोनी एवं तारिक साह उर्फ मुन्नान साह को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।
पूछताछ के क्रम में मुख्य अभियुक्त फैज खान ने खुलासा किया कि शहर थाना कांड सं०-120/26 के वादी इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला का मृतक मो० समीर उर्फ गुड्डू के साथ जमीन विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के कारण मिंटू डाला एवं उसके सहयोगी शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन द्वारा फैज खान को हत्या के लिए ₹2 लाख की सुपारी दी गई थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला एवं शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में पांकी थाना कांड सं०-43/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा-118(1)/118(2)/ 109(1)/ 121(2)/132/111(2)(a)/221/3(5) BNS एवं 25(1-B)(a)/ 26/27(1)/35/25(6) आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के द्वारा अपराधियों के पास से जप्त किया गया समान व पैसा।
पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम), एक जिन्दा गोली एवं एक खोखा, एक देशी 9 एमएम पिस्टल (लोडेड) एवं दो जिन्दा गोली, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, ₹39,400/- नगद (सुपारी राशि का हिस्सा) बरामद किया है।
छापामारी दल में शामिल।
श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, पु०नि० ज्योति लाल रजवार शहर थाना, पांकी थाना प्रभारी पु०अ०नि० राजेश रंजन, शहर थाना पु०अ०नि० रंजित कुमार, शहर थाना स०अ०नि० राजेश कुमार साहू, आरक्षी नंदलाल पटेल, आ0/1925 राकेश कुमार सिंह, तकनिकी शाखा का आरक्षी / 1966 रामनरायण विश्वकर्मा, आ० 2029 रोहित कुमार, आ० 692 सुर्यनाथ सिंह शामिल थे।

