लेस्लीगंज में प्रमोद प्रेमी का हुआ रंगारंग कार्यक्रम देखने के लिए उमड़ा लोगों का जनसैलाब।

पलामू न्यूज Live//राम कृष्ण सनातन धर्म महासभा इकाई के द्वारा प्रखंड नीलांबर पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) मिडिल स्कूल मैदान में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को भोजपुरी सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता, समाजसेवी रामदास साहू और अन्य अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर आयोजन कर्ताओं ने विधायक डॉ शशिभूषण मेहता समेत सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया। बता दें कि लेस्लीगंज में भोजपुरी सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का कार्यक्रम देखने के लिए लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम की तैयारी पहले से ही जोर – शोर से की गई थी और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में सनातन धर्म को आपस में बांटने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रामकृष्ण सनातन धर्म महासभा इकाई को आपस में बांटने वालों का खैर नहीं है। विधायक डॉ मेहता ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। लोग उनके आदर्शो को अपनाकर अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सुधार ला सकते हैं, जिससे पारिवारिक मूल्यों का सम्मान व न्यायपूर्ण समाज (रामराज्य) की स्थापना शामिल हैं। विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा में राक्षक रूपी दानव को विनाश कर क्षेत्र में रामराज्य की स्थापना की गई है। पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोग अमन चैन से अपना कारोबार या जीवनयापन कर रहे हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं जो पहले ऐसा नहीं होता था।

प्रमोद प्रेमी यादव ने लाखों युवाओं को अपनी गायकी से बनाई दिवाना : विधायक।

पांकी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस आवास पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक प्रमोद प्रेमी जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रमोद प्रेमी ने अपनी गायकी से न केवल भोजपुरी भाषा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उनके साथ कला, संस्कृति और हमारे क्षेत्र की लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के विषय पर विधायक ने सार्थक चर्चा की। पलामू की इस पावन धरती पर उनकी उपस्थिति ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। मौके पर विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, समाजसेवी रामदास साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी, विधायक के जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, निजी सचिव सरोज चटर्जी, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक मिडिया प्रभारी सह पत्रकार राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, लेस्लीगंज प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, समाजसेवी वीरेंद्र मेहता, समाजसेवी संजय चंद्रवंशी, कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी लाला प्रसाद यादव, सचिव पंकज मिश्रा, कोषाध्यक्ष कमेश यादव, समाजसेवी निर्मल मेहता, अजय पासवान, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुबे, संदीप यादव, उपसचिव पप्पू मिश्रा, विनोद राम, रौशन सिंह, संतोष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, रंजय ठाकुर, दीपक गिरी, रोशन मेहता, सुधीर तिवारी, सुनील मेहता, दिलीप मेहता, धर्मेंद्र मेहता, एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें