लेस्लीगंज में रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, स्थानीय विधायक की धर्म पत्नी किरण मेहता हुईं शामिल।
पलामू न्यूज Live//पलामू: नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड मुख्यालय के लेस्लीगंज थाना के समीप बुधवार कि सुबह महावीर मंदिर के प्रांगण से रामनवमी पूजा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ. शशिभूषण मेहता के अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी किरण मेहता शामिल हुईं।
इस दौरान किरण मेहता ने महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर पांकी विधानसभा क्षेत्र के आमजनों की खुशहाली के लिए कामना की।
वहीं यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ मुख्य अतिथि किरण मेहता को चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने माथे पर कलश लेकर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
दर्जनों महिला-पुरुषों ने एक साथ माथे पर कलश लेकर महावीर मंदिर से निकले और कई गांव मुहल्लों के मंदिरों का भ्रमण करते हुए मलय नदी में पहुंचे।
वहीं मुख्य यज्ञाचार्य प्रवीण मिश्रा के द्वारा गंगा मां की विधिवत पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के पश्चात सभी के कलश में जल भरा गया।
उसके बाद सभी ने नाचते-गाते पुनः महावीर मंदिर प्रांगण में आकर कलश यात्रा को समाप्त किया।
इस कलश यात्रा में जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, प्रखंड नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, कमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया पति छोटे लाल सोनी, चंदन सोनी, अध्यक्ष सुदर्शन सोनी, कोषाध्यक्ष शिवशंकर बैठा, सचिव अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

