लेस्लीगंज शादी समारोह में चली गोली दुल्हा के दोस्त हुआ जख्मी, एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल अन्य की तलाश जारी।

पलामू न्यूज Live//नीलांबर पीतांबरपुर: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगढ़ गांव में 10 मार्च 2026 की रात्रि शादी समारोह के जयमाला स्टेज पर चढ़ने के कारण हुए विवाद में एक बराती युवक को लड़की के चाचा ने पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। युवक के परिजन लेस्लीगंज थाना में लिखित आवेदन दिया था गोली चलाने वाले राकेश चौधरी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी की जा रही थी इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 3:30 बजे सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम-नवगढ़ में आये बरात में गोली चला है जिसमें एक लड़का गंभीर रूप से जख्मी है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर ग्राम- नवगढ़ शादी सामरोह में पहुंचने पर पता चला कि जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर बराती एवं शराती पक्ष में नोक झोक हो गया तथा यह नोक झोक मारपीट में बदल गया। इसी क्रम में बराती पक्ष से आये एक लड़का जिसका नाम कमल चौधरी उम्र- 20 वर्ष पिता संजय चौधरी ग्राम- पोटमा, पो० लगमा, थाना जिला- गढ़वा को शराती पक्ष के लोगों द्वारा पैर में गोली मार दिया गया जिससे वो जख्मी हो गया। इस संदर्भ में जख्मी कमल चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड सं०-29/2026 दिनांक 11.03.2026, धारा-126 (2)/115(2)/109(1)/3(5)बीएनएस2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी एवं अज्ञात के विरुद्ध काण्ड दर्ज कर कांड अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधानोपरान्त पुलिस द्वारा लगातार छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त राकेश चौधरी, उम्र 42 वर्ष, पिता कामेश्वर चौधरी, ग्राम नवगढ़, थाना लेस्लीगंज, जिला- पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं कांड में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार बरामदगी हेतु लगातार पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही है पुलिस उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी। इस छापामारी दल में पु० अ० नि० उत्तम कुमार राय थाना प्रभारी लेस्लीगंज, पु०अ०नि० विक्रम शील लेस्लीगंज थाना पलामू, स०अ०नि० अजय कुमार लेस्लीगंज थाना पलामू,
रिजर्व गार्ड लेस्लीगंज थाना पलामू।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

Recent Posts