गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद इंडेन गैस एजेंसी के मालिक को पुलिस ने 61 गैस सिलेंडर 1 टाटा मैक्सी गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अर्न्तगत बैरिया चौक सुदना रोड में उत्कर्ष फाईनेंस बैंक के निचे एक आवास में अजय कुमार साह उम्र 47 वर्ष पिता स्व० बदरी साव पता कुटुमु थाना पाण्डु जिला पलामू के द्वारा अवैध रूप से घरेलु एवं कॉर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडर का भंडारण कर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से व्यापार किया जा रहा था। जिसमें दिनांक 15 मार्च 2026 को करीब 1:30 बजे अपराह्न में गैस सिलेडर फटने से 4 व्यक्ति गंभीर रूप से धायल हो गए तथा अजय कुमार साह के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य (सिलेंडर) को हटाकर छिपा दिया गया था। अजय कुमार साह के निशानदेही पर बाजार समिति स्थित शैड में 26 (छबीस) घरेलु LPG इंडेन गैस सिलेंडर एवं 10 (दस) कॉर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडर तथा टाटा मैक्सी वाहन में रखे सभी 36 LPG इंडेन गैस सिलेंडर को विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सदर अंचल मेदिनीनगर के टंकित आवेदन के आधार पर सोमवार को शहर थाना कांड सं0- 106/2026 धारा- 110/125 (a)/125 (b)/238/287 बी०एन०एस० एवं 7 EC Act-1955 के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही अजय कुमार साह उम्र 47 वर्ष पिता स्व० बदरी साव पता कुटुमु थाना पाण्डु जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मौके से 61 पीस घरेलु एवं कॉर्शियल LPG इंडेन गैस सिलेंडर एवं एक पीस टाटा मैक्सी वाहन भी जप्त किया गया।

घटना के बाद त्वरित पलामू एसपी ने किया था बड़ी कार्रवाई।

इस घटना के बाद पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए TOP 3 प्रभारी समेत सभी जवानो को त्वरित निलंबित कर दिया और पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार को TOP 3 के नए प्रभारी बनाया गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त समीरा एस ने अपर समाहर्ता कुंदन कुमार के घटनास्थल पर जांच के बाद डीलर का लाइसेंस रद्द करने को कहा था इसी को देखते हुए गैस कालाबजारी को लेकर की गई कार्रवाई। इस छापामारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी शहर थाना पलामू। पु०अ०नि० बालकृष्ण, आरक्षि 1794 सुमित कुमार रवि, आरक्षि 629 संजीव कुमार मल्लीक सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

Recent Posts