सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार डीजे साउंड बजाने पर पुर्णत: प्रतिबंध : थाना प्रभारी उत्तम कु. राय।

पलामू न्यूज लाइव//नीलांबर पीतांबरपुर: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना परिसर में रविवार को रामनवमी सरहुल एवं ईद त्यौहार शांति से संपन्न हो इसे लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों जनप्रतिनिधियों, रामनवमी पूजा कमेटी और मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में शामिल हुए। इस बैठक का अध्यक्षता समाजसेवी बजरंगी प्रसाद सोनी एवं संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने किया। वहीं कार्यक्रम के संबोधन में सांसद प्रतिनिधि विनोद राम ने कहा कि रामनवमी और ईद त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से दोनों समुदाय के लोग मनाएं। इस त्योहार में किसी प्रकार का समस्या की आसंका है तो लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय जी को उससे अवगत कराएं आप सभी की समस्या का समाधान त्वरित होगी। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने दोनों समुदाय के लोगों को रामनवमी सरहुल और ईद त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ये त्योहार शांति से संपन्न होगी। इसके लिए हम सभी को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाना होगा तब जाकर यह त्योहार शांति से संपन्न होगा। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 2026 से रामनवमी या अन्य त्योहारों में डीजे साउंड किसी भी हाल में नहीं बजाया जाएगा। सिर्फ ढ़ोल नगाड़ा, झाल ढोलक और लाउडस्पीकर बजा सकते हैं वो भी लिमिट साउंड जिसमें असलिल गाना नहीं बजाया जाएगा। वहीं शांति समिति की बैठक में मौजूद किसी डीजे साउण्ड सिस्टम के प्रोपराइटर ने कहा कि क्या कारण हैं कि डीजे बजाने पर सुप्रीम कोर्ट प्रतिबंध लगाया है। उसके जवाब में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि डीजे साउंड का तेज ध्वनि से एक नार्मल व्यक्ति का धड़कन बढ़ जाता है इससे दर्जनों बिमारियों की उत्पत्ति होती है। प्रत्येक दिन डीजे साउंड की ऊंची ध्वनि कि वजह से समय से पहले सौकड़ो लोगों की जान चली जा रही है। इसी को रोकने हेतु देश के विभिन्न डाक्टरों एवं वैज्ञानिकों से सलाह मसौरा के बाद सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पुरे देश भर में डीजे साउंड बजाने पर पुर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। इस त्योहार में किसी प्रकार से कोई समस्या उत्पन्न होने कि आशंका है तो थाना को सूचित करें पुलिस कि वैसे लोगों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। इस शांति समिति की बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं रामनवमी, ईद, सरहुल पूजा कमेटी के लोगों ने अपनी बातों को रखा सभी ने शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का लोगों से अपील किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद राम, विधायक प्रतिनिधि महेश यादव, नीलांबर पीतांबरपुर पूर्वी जिला परिषद विजय राम, समाजसेवी विश्वनाथ राम, तारकेश्वर पासवान, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव, डबरा मुखिया मंजू देवी, चौरा मुखिया गुड्डू पासवान, पिपरा खूर्द मुखिया पति सह समाजसेवी शैलेश सिंह, एसआई विक्रम शील, एसआई मोहम्मद नईम जी, एएसआई रामानंद प्रसाद, अजय कुमार, हरेंद्र प्रसाद, बृजमोहन सिंह, पंसस कमेश यादव, कृपाल सिंह, जुरू पंसस सोना देवी, मनीष यादव, भाकपा माले कमेश सिंह चेरो, राजू सिंह, महेंद्र यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

Recent Posts