पुर्णाडीह में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा, मुख्य अतिथि के रूप में डब्लू सिंह, आशा देवी एवं डब्लू राय हुए शामिल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूर्णाडीह में आयोजित श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ के प्रथम दिन के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा विभिन्न वाद्ययंत्र की ताल पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने गलियों और आसपास के कई गांवों से गुजरते हुए मलय नदी तट पर पहुंची। इस कलश यात्रा के दौरान ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। वहीं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, मलय नदी के तट पर पुजा आचार्य प्रवीण मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कलश में भरकर उठाया गया। इसके बाद पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर वैदिक रीति-रिवाज से कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य आशा देवी एवं श्री राम बोरवेल्स के प्रोपराइटर सह कोट खास पंचायत के मुखिया प्रत्याशी समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। मौके पर गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन को सभी समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर शांति और सौहार्द के साथ मनाएं जिससे क्षेत्र में वर्षों तक शांति कायम रहेगी। जिला परिषद आशा देवी ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र की आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बताते हुए सभी श्रद्धालुओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय ने कहा कि रामचरितमानस का पाठ जन-जन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ कि धुआं से क्षेत्र की समस्त कुरितियां विलुप्त हो जाती है और आपसी भाईचारगी बढ़ती है। ऐसे धार्मिक कार्य को सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं जिससे आपसी प्रेम बरकरार रहे। मुख्य पाठ कर्ता यज्ञाचार्य पंडित प्रवीण मिश्रा द्वारा संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश से पधारे धर्मराज शास्त्री, महामानस मर्मज्ञ, भागवत भूषण ज्योति भास्कर तथा बिहार से आए श्री रामचंद्राचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को मानस पाठ का रसपान कराएंगे। महायज्ञ 18 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर व्यास अंकु राय, सोनू कुमार सिंह, राहुल राय, बजरंगी सिंह, सुनील सिंह, सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

Recent Posts