पलामू के बंजर धरती पर 20 वर्षों से लगते आ रहा है मेला, होता है सांस्कृतिक कार्यक्रम।
पलामू न्यूज Live //पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी विधानसभा के महावीर मोड़, जुरू में 20 वर्षों से लगातार मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मकर संक्रांति के अवसर पर महावीर मोड़ शिव-शक्ति धाम लुडी़ दह मलय नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्नान-ध्यान और जलाभिषेक के साथ पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा। बता दें कि 2005 से निरंतर आयोजित हो रहा यह भव्य मेला क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इस मेले का शुरुआत पांकी विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह ने की थी। उनके बाद इस विरासत को उनके पुत्र पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने आगे बढ़ाया। जिनके संरक्षण में यह आयोजन वर्षों तक सफलतापूर्वक होता रहा है इस मेले का आयोजनकर्ता जुरू गांव निवासी समाजसेवी श्री अनुप कुमार जायसवाल हैं। 20 वर्षों के दरम्यान इस मंच पर भोजपुरी के एक से बढ़कर एक सुपर स्टार कलाकारों ने आकर प्रोग्राम कर चुके हैं।
शेर अभी सोया नहीं है मुझे अभिमन्यु कि तरह चारो ओर से घेरने का काम किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने अपने संबोधन में राजनीतिक हालातों पर तीखें शब्दों में अपनी बातों को रखी। उन्होंने कहा कि शेर अभी सोया नहीं है सिर्फ दो कदम पीछे हट गए हैं वो भी सही और गलत व्यक्तियों की परख करने के लिए। आगे उन्होंने कहा कि सभी दल के लोगों ने मुझे अभिमन्यु की तरह चारों ओर से घेरने की कोशिश किया है, क्योंकि आज भी सबको डर बिट्टू सिंह से ही है। उन्होंने वर्तमान प्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर विकास नजर नहीं आता। बिट्टू सिंह ने दावा किया कि अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने जो विकास कार्य कराए, वे आज कई वर्षों में भी पूरे नहीं हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रतिनिधि झूठ के हाथ और सिर में पट्टी बांध कर आम आवाम को गुमराह करने में लगे हैं।
मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है: आशा देवी।
नीलाम्बर-पीताम्बरपुर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य आशा देवी ने भव्य भंडारे का शुभारंभ करते हुए कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से आयोजित होने वाले महावीर मोड़ का यह मेला आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
इस आयोजन के लिए आयोजनकर्ता समाजसेवी श्री अनुप कुमार जायसवाल जी को बहुत बहुत धन्यवाद ऐसे आयोजन से समाज में एकता मजबूत होती है और जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचता है। इस मेले के मुख्य प्रबंधक अनूप कुमार जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि यह मेला पिछले 20 वर्षों से लोगों की शारीरिक जनसहयोग से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि जुरू, उड़हुलिया, मुंदरीया, सोनेसरई, जैतुखाड़, जमुने, बसौरा, तुर्काडीह गांव के सहयोगियों और स्थानीय ग्रामीणों ने हर कदम पर साथ देकर इस मेले को भव्य और भावनात्मक रूप दिया है। अनूप जायसवाल ने सभी सहयोगियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी यह मेला इसी एकता और सहयोग के साथ और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
इस बार 2026 में महावीर मोड़ का यह मेला में भोजपुरी कार्यक्रम बिहार के मगही स्टार ओमप्रकाश अकेला और निशा गुप्ता के द्वारा एक से बढ़कर एक गाना प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम फिर साबित कर गया कि यह आयोजन आस्था, सेवा, संस्कृति और जनभावनाओं का जीवंत संगम है। मौके पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उतम कुमार राय अपने दल बल के साथ मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम में मुखिया अरविंद शुक्ला, मुखिया गुड्डी देवी, समाजसेवी सुरेन्द्र शुक्ला, व्यास नारद यादव, सुधीर श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, कौशल कुमार, गोपी सिंह, मंटू तिवारी, बुधन यादव, अजीत सिंह, राधे यादव, राजू जायसवाल, भीम सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद गुप्ता, बम सिंह, चंदन गुप्ता, लोकनाथ यादव, प्रमेन्द्र प्रजापति, संजय यादव, शेखर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पलामू न्यूज Live
“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

