कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुहान चौक के पास स्थित गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पलामू पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दुकानदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा शहर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर शहर थाना में दिनांक 21 दिसंबर को कांड संख्या 553/2025 दर्ज किया गया था। इस मामले के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर निगम के निर्माणाधीन भवन, कांग्रेस भवन के समीप छापामारी की गई। जहां से दो अपराधियों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में गैंगस्टर प्रिंस खान से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी बताया कि सोना दुकान के आसपास दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने के लिए प्रिंस खान द्वारा 22 दिसंबर को मो. नाजिम के खाते में 24 हजार रुपये भेजे गए थे। दोनों अभियुक्त सोना दुकान के पास फायरिंग की योजना बना रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि गैंगस्टर प्रिंस ख़ान के निर्देशानुसार घटना को अंजाम देने के बाद चतरा जिले के हंटरगंज क्षेत्र में भी कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दहशत फैलाने की योजना थी। अभियुक्तों के पास से बरामद आग्नेयास्त्र और गोली के संबंध में शहर थाना कांड संख्या 557/2025 धारा 111(बी) बीएनएस एवं 25(1-बी/ए)/25/6/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने की कई सामग्री जप्त।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक लोहे का छोटा पाइप, सोना दुकान की पर्ची (अभियुक्त के नाम से) एक वेग्नार कार संख्या JH01BM-0857, एक पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH01FC-8052, बरामद किया है। साथ ही गिरफ्तार दो अभियुक्तों में एक मो. नाजीम, उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. मो. हकीमुद्दीन जो पहाड़ी मोहल्ला निवासी शहर थाना, जिला पलामू इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें शहर थाना कांड संख्या 193/2024, धारा 307/ 120(बी) भादवि एवं आर्म्स एक्ट दर्ज है। वहीं दुसरा अपराधी भी पहाड़ी मुहल्ला, शहर थाना पलामू जिला निवासी मुर्तजा अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता मो. इस्लाम अंसारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें