पांकी विधायक ने क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र नगड़ी के ग्रामीणों कि समस्याओं से हुए अवगत, बहुत जल्द उनकी समस्याओं का समाधान हेतु दिए आश्वासन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी प्रखंड अंतर्गत अति सुदूरवर्ती क्षेत्र पंचायत रतनपुर के ग्राम नगड़ी में पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदक एवं संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूत तरीके से किया जाए। इस अवसर पर माननीय विधायक ने ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया। इसके बाद वे नगड़ी में संबंधित अधिकारियों को उसके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम नगड़ी के ग्रामीणों ने माननीय विधायक से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगड़ी की समस्या भी विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस विद्यालय की रसोईया की हत्या कर दी गई थी, उसके बाद उनकी पुत्रवधू अब तक विद्यालय में भोजन बना रही है, लेकिन विभाग एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उसे कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस पर माननीय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने प्रखंड प्रसार पदाधिकारी से तुरंत फोन पर बातचीत कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया और भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन लगभग वर्ष 1990 का बना हुआ है, जो अब जर्जर अवस्था में है कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस पर विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि अभिलंब पुराने और जर्जर भवन को तोड़कर हटाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, समाजसेवी वीरेंद्र मेहता, सत्यनारायण यादव, सुधीर तिवारी, आदित्य सिंह, कामता यादव, आदित्य सिंह, नंदू भुइयां, सनोज सिंह, रामनंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, राम अवधि भुईयां, बलकेश सिंह, भवानी भुईयां सहित सैकड़ों ग्रामींण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें