डिलीवरी के बदले ड्रामेबाजी में मोदी चैंपियन: झारखण्ड क्रांति मंच।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें कहा है कि विपक्ष पर संसद सत्र में ड्रामेबाजी का आरोप लगानेवाले पीएम मोदीजी डिलीवरी के बदले खूद ड्रामेबाजी में चैम्पियन हैं जिसे देश की जनता भलि भांति समझ चुकी है। जारी बयान में उन्होंने कहा है कि मोदी जी से हम यह पूछना चाहते हैं कि इस देश का कालाधन विदेशों से कब आएगा। देश में 100 स्मार्ट सिटी की डिलीवरी कब होगी देश के किसानों की आय कब दोगुनी होगी। आखिर कब तक आवास विहीन लोगों को आवास देने का लक्ष्य पूरा होगा, दो करोड़ लोगो को प्रतिवर्ष रोजगार देने का लक्ष्य कब पूरा होगा। हर चुनाव से पूर्व भाजपा द्वारा विभिन्न प्रदेशों में सरकार गठन के बावजूद भी किए गये असंख्य वादे कब पूरे होंगे। श्री सत्रु ने आगे बयान में कहा कि पीएम मोदी को अडानी/अम्बानी का चरण-चुम्बक ब्रांड एंबेसडर बतलाते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में भारत की विदेश नीति का भद पिटवाने वाले पीएम का एकमात्र काम अपने दोनों आकाओं के लिए व्यापारिक जमीन तलाशना व उन्हें बचाने के लिए अनाप-शनाप समझौता करना भर रह गया है। ड्रामेबाजी व जुमलेबाजी के रथ पर सवार होकर चुनाव आयोग की मदद से अप्रत्याशित रूप से चुनाव जीतने वाले मोदी को देश की जनता शीघ्र ही डिलीवरी का मतलब समझाएगी‌।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें