पलामू में हृदय विदारक घटना से सदमें में क्षेत्र के लोग, दो दिन पूर्व हुई थी मृतक की शादी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में सोमवार कि दोपहर हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के सुदना निवासी मनोज पाठक के पुत्र 35 वर्षीय राहुल कुमार पाठक के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा वाहन को जब्त कर लिया। राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां रो-रो कर उनका बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल की मात्र दो दिन पहले 29 नवंबर को ही शादी हुई थी और वे पूर्व विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता भी रह चुके थे। राहुल पाठक मूलतः पलामू जिला के बिश्रामपुर के पंजरी गांव का रहने वाले थे, वर्तमान में वह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सूदना में रहते थे। मृतक कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे पलामू पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है। रविवार कि दोपहर किसी काम से राहुल पाटन मोड़ बाइक से गए थे वापसी के दरम्यान सिंगरा के समीप उनके बाइक में एक हाईवा तेज गति से धक्का मार दिया। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत कि खबर आग कि तरह चारो तरफ फैल गई परिजन इस घटना को सुनते ही चित्कार मार कर रो रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें