पांकी विधायक के अंगरक्षक हवलदार विरेन्द्र सिंह कि सेवानिवृत्ति पर विधायक आवास में विदाई समारोह का आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड स्थित मौर्या फार्म हाउस में रविवार को हवलदार वीरेंद्र कुमार सिंह का भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजित किया गया। श्री विरेन्द्र सिंह लंबे समय से पांकी विधायक कुश्वाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता के सुरक्षा दल में हवलदार के रूप में तैनात रहे और लगभग छह वर्षों तक अपनी सेवाएं निष्ठा और समर्पण के साथ देते रहे। इस समारोह में विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने हवलदार वीरेंद्र कुमार सिंह को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया। वहीं विधायक मेहता ने कहा कि श्री विरेन्द्र सिंह ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी उनके योगदान की सराहना की। बिहार के नवादा जिले के निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह कि सेवानिवृत्ति पर क्षेत्र के लोगों ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में सुरक्षा बल के जवानों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं एक ईमानदार हवलदार कि विदाई के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला और सभी ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। मौके पर पांकी विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, नीलांबर पीतांबरपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा सोनू, सुधीर तिवारी, दिलीप मेहता, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, अरविंद मेहता, शैलेंद्र सिंह, पिंटू यादव, उमेश यादव, नये हवलदार राजेंद्र राम, प्रमोद कुमार एवं सभी अंगरक्षक सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें