पांकी विधायक के प्रतिनिधियों के उपर क्यों हो रहा है थाना में मामला दर्ज पहले लाला यादव फिर निर्मल मेहता पर पुलिस ने किया मामला दर्ज।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना में पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता के प्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार मारपीट और गाली-गलौज का मामला प्रकाश में है जिसे लेकर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। बीते दिन मुंदरीया निवासी विधायक के सबसे करीबी प्रतिनिधि सह एडवोकेट लाला प्रसाद यादव एवं लेस्लीगंज थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार के बीच किसी मामले कि पैरवी करने को लेकर हाथा-पाई हुई थी। जिससे लाला प्रसाद यादव का दाहिना हाथ में चोट लगने से फ्रैक्चर हो गई विधायक ने राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता से बात कर कठोर कार्रवाई करने को कहा।
वहीं 23 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को एक और प्रतिनिधि सह समाजसेवी निर्मल मेहता के उपर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप पिपरा कला निवासी जसमती देवी पति संदीप ठाकुर के द्वारा लगाया गया। जसमती देवी भी निर्मल मेहता के उपर लेस्लीगंज थाना में मामला दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने निर्मल मेहता, संजय पांडेय जी एवं महेंद्र ठाकुर के उपर आरोप लगा कर मामला दर्ज कराई है। महिला ने आवेदन में बताई है कि नीलाम्बर- पीताम्बरपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालगंज में पंचायती के दौरान महेन्द्र ठाकुर के यहां गाली-गलौज और मारपीट किया है।
इस मामले को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि जसमती देवी एवं निर्मल मेहता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। परंतु आवेदन के आधार पर जसमती देवी पति संदीप ठाकुर को मारपीट से काफी चोट लगी है, इसलिए आवेदन के आधार पर निर्मल मेहता के उपर केस दर्ज कर दिया गया है। वहीं निर्मल मेहता के द्वारा दिया गया आवेदन के आधार पर वरीय अधिकारी जांच करेंगे दोषी पाए जाने पर जसमती देवी के उपर भी मामला दर्ज किया जाएगा फिलहाल दोनों के मामला का जांच किया जा रहा है।
वहीं निर्मल मेहता ने बताया कि गोपालगंज निवासी महेंद्र ठाकुर फोन कर मुझे अपने घर बुलाया और फोन के माध्यम से बताया कि पिपरा कला के जसमती देवी पति संदीप ठाकुर एवं उनके साथ 10-20 लोग घर आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और मारपीट करने पर उतारू हैं आप जल्दी आइए और हम-सभी को बचाईए।
महेंद्र ठाकुर के बातों पर समाजसेवी होने के नाते आया क्योंकि इस पंचायत का पुर्व में मुखिया प्रत्याशी भी रह चुका हूं इस नाते फैसला करने गोपालगंज जाने को मन बनाया उससे पहले लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को फोन कर इस बात कि जानकारी दी और वहां जाने को कहा उन्होंने कहा कि आ रहे हैं पर पुलिस प्रशासन को आने में देर हो गई।
मैं वहां गया तो देखा कि जसमती देवी पति संदीप ठाकुर एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हो रहा है बीच-बचाव करने के नाते हमने विवाद का कारण जानना चाहा तो जसमती देवी पति संदीप ठाकुर एवं उनके साथ आए हुए कुछ लोग हमसे उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिससे मेरे दाहिने हाथ में चोट लगी है।
इस विवाद का मेरे पास कुछ विडियो क्लिप है जिसमें एक महिला हमें गाली दे रही है वहीं मामले को लेकर हमने 24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है परंतु अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

