नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड विस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसें मांगा कई सवालों का जवाब।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विस सूत्री अध्यक्ष नंद किशोर सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, पारदर्शिता और उनकी प्रभावशीलता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विस सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा ने अंचल क्षेत्र में प्रशासनिक मनमानी और लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान सदस्य सुनील सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी क्रम में अन्य सदस्यों ने भी मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया और आवश्यक सुधार की मांग की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा और अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सदस्यों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी विभागीय कर्मियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। साथ ही आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुसार होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रशासन से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि विकास कार्यों की प्रभावशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाए ताकि योजनाओं का सही लाभ जनता तक पहुंचे। इस समीक्षा बैठक में सीआई रितेश रंजन तिवारी, मुश्ताक अंसारी, सतेन्द्र पासवान, BPO चंद्रशेखर कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज़ Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें