लेस्लीगंज थाना परिसर के थानेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक और प्रसाद वितरण।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लेस्लीगंज थानेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति से परिपूर्ण रहेगा जहां भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भव्य प्रसाद वितरण होगा। दिनांक 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार कि दोपहर 12 बजे से वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक की शुरुआत होगी। इस दौरान जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत स्नान और विशेष श्रृंगार के साथ भगवान शिव की आराधना की जाएगी। श्रद्धालुओं को शिव पुराण कथा और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी। वहीं लेस्लीगंज थाना के थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता एवं थाना परिवार ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने की अपील की है। ताकि वे भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें। रुद्राभिषेक के उपरांत भव्य प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस आयोजन को लेकर थाना परिवार समेत पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल है। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया है जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य वातावरण का अनुभव होगा। थाना प्रभारी ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और भक्ति से ओत-प्रोत इस शुभ अवसर का आनंद उठाएं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts