जनकपुरी में नव वर्ष व पलामू जिला जन्मोत्सव पर सैकड़ों लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में बुधवार को नव वर्ष 1 जनवरी 2025 सह पलामू जिला के स्थापना के अवसर पर जनकपुरी के प्रांगण में सात्विक रूप से लिट्टी चोखा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरजा शंकर तिवारी ने किया कार्यक्रम की शुरुआत संकीर्तन एवं भजन से किया गया। मौके पर भाकपा नेता सह डालटेनगंज से पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि नए साल के स्वागत के साथ नए साल में नई उम्मीद नई चेतन नई उमंग के साथ आज पूरा देश अंग्रेजी महिने के अनुसार नव वर्ष मना रहा है। वहीं पलामू के लिए आज का दिन गौरव का दिन है आज ही के दिन 1 जनवरी को पलामू का स्थापना हुआ था हम सभी पलामू वासियों के लिए यह गर्व की बात है। इस नव वर्ष के अवसर पर हम तमाम नौजवानों को अपील करना चाहते हैं कि 1 जनवरी पलामू जिले के स्थापना दिवस के रूप में मनाए एवं नव वर्ष में अपने पुरानी परंपराओं के अनुसार स्वास्तिक रूप से मनाएं। एक ओर युवा समाज जो नव वर्ष के आने के उपरांत धूम धड़ाका एवं नशे में लग जाते हैं जो समाज में गलत संदेश जाता है इससे दुर्घटना का भी शिकार लोग हो जा रहे हैं। नव वर्ष पूरे परिवार के साथ बुजुर्ग जनों गुरुजनो माता-पिता से आशीर्वाद लेते हुए सात्विक रूप से मनाएं एवं आपसी प्रेम एवं भाईचारा का संदेश फैलाएं। नव वर्ष के आगमन पर श्री तिवारी ने तमाम पलामू वासियो सहित देशवासियों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।सभी ने नव वर्ष व पलामू जिला जन्मोत्सव के अवसर पर लिट्टी चोखा का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में बृजेश तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, शिवध्यान तिवारी, नित्यानंद उर्फ पुटनी तिवारी, श्याम किशोर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, सचिता तिवारी, श्याम लाल तिवारी, कृष्णा तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, बुद्ध नाथ तिवारी, विनय त्रिपाठी, सुनील तिवारी, विजय तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts