पत्रकारों ने कठिन परिस्थितियों में भी सच्चाई के साथ खबरों को प्रकाशित कर विकास में अहम योगदान देने का काम करते हैं: एसडीएम।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत अन्नराज डैम पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 2024 वर्ष की विदाई और नव वर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यशाला में झारखंड प्रदेश के ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के नामी गिरामी पत्रकार पहुंचे और सामाजिक दायित्व पर गहन चर्चा और विमर्श किया। निष्कर्ष यह निकाला गया कि वह पहले एक नागरिक है उसके बाद पत्रकार है उनका भी सामाजिक दायित्व बनता है। सामाजिक दायित्व के अंदर समाज हित में खबर का प्रकाशन सत्य और निर्भीक होकर करना है साथ ही राष्ट्र के लिए भी कुछ करके दिखाना है। इस अवसर पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत सिंह जी ने कहा कि उनका संगठन राज्य और देश के सभी पत्रकारों और देश के नागरिकों के प्रति उत्तरदाई है और उनके बेहतर तरीके के लिए लगातार सक्रिय है और आगे भी निरंतर सक्रिय रहेगी। जरूर इस बात की है कि लोग एकजुट हो और पत्रकार हित राष्ट्र हित में आगे बढ़े तभी सभी का विकास होगा।

लेखनी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं: अमरकांत सिंह।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का यह प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन गढ़वा जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर अन्नराज डैम के पास आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक विकास में मीडिया की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत जी ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी की बदौलत समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी मीडिया से जुड़े लोग ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। गढ़वा का इस कार्यक्रम में शामिल एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सभी तरह के विकास में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कठिन परिस्थितियों में भी सच्चाई के साथ खबरों को प्रकाशित कर विकास में अहम योगदान देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पत्रकारिता किए हैं इस लिए पत्रकारों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से भली भांति परिचित हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खूब पढ़ना चाहिए इससे उनके पास जानकारी का अभाव नहीं रहेगा। विशिष्ठ अतिथि विकास माली ने कहा कि आपकी लेखनी में काफी दम होता है। इससे आप समाज के विकास में बेहतर योगदान दे सकते हैं आप सभी की पत्रकारिता भी इसी दिशा में होती है। गढ़वा के इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी व सैकड़ो सदस्य शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें