झारखंड में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश:उपायुक्त।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान वाले दिन 13 मई 2024 दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किया है। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की “धारा 135 B” के प्रावधानों के अंतर्गत गैर-सरकारी/ निजी/ व्यावसायिक संस्थाओं के कार्मिकों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान दिवस के लिए सवैतनिक अवकाश का प्रवधान है। उक्त अधिनियम अनुसार मतदान के दिन अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कमी नहीं की जाएगी। यदि कोई नियोजक उक्त धाराओं के उल्लंघन करेगा तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें