प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 4 मई के पलामू दौरा, जिले के डीसी/एसपी बैठक कर पदाधिकारीयों को तैयारी पूर्ण करने का दिए निर्देश।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पलामू उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विभिन्न पदाधिकारियों के संग मंगलवार को बैठक की। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न पदाधिकारीयों को अलग-अलग टास्क सौंपें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दौरे पर आने वाले लोगों को कैसे नियंत्रित करना है सुरक्षा के दृष्टिकोण से कहां-कहां बैरेकेडिंग होने है इसका आकलन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को स्टेज के साइज का आकलन करने व प्रोटोकॉल व नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर निर्देशित किया। इसी तरह स्थल के चारों ओर व विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट का डेप्लॉयमेंट करने को लेकर सदर एसडीओ को जिम्मेदारी दी गयी। इसी क्रम में प्रॉक्सिमिटी पास वर्क फोर्स पास व प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट व पुलिस पास को लेकर नगर आयुक्त जावेद हुसैन को निर्देशित किया गया। सिविल सर्जन को दो हॉस्पिटल को स्टैंड बाई मोड पर रखने व एडवांस्ड लाइफ़ सपोर्ट युक्त एंबुलेंस भी रखने पर बल दिया गया। इसी तरह उन्होंने फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर, फायर ऑफिसर को भी उनके क्षेत्र से संबंधित कई टास्क सौंपे गये। वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अलर्ट पर रहने को लेकर निर्देशित किया गया। इस बैठक के मौके पर उपरोक्त के अलावे अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें