पलामू में प्रशासन व्यवस्था चरमराई, थाना से सटे व्यवसाइ भी अब सुरक्षित नहीं है: आनंद शंकर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में जिला के चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने बुधवार को एक बैठक कर जिले में बढ़ते अपराधिक घटना व्यवसाईयों की हत्या एवं बढ़ रहे गोली चालन कर व्यवसाईयों को भयभीत करते हुए पैसा भयदोहन करने की घटना कि निंदा किया। कल छतरपुर में संतोष गुप्ता के उपर घटित गोली चालन की घटना को जिला अध्यक्ष श्री शंकर ने विशेष निंदा करते हुए कहा इन दिनों हरिहरगंज एवं छतरपुर में व्यवसाईयों पर हत्या और गोली चालन की घटना आम होते जा रही है। फिर भी प्रशासन आखिर क्यों मौन है नहीं उद्वेदन कर पा रही है नाही क्राइम को कंट्रोल किया जा रहा है। चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा अगर यही स्थिति बनी रही। और क्रिमिनल पकड़े नहीं जाएंगे अपराध नहीं रुका तो मैं 15 तारीख के बाद स्वयं एवं फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर की टीम को लेकर हरिहरगंज एवं छतरपुर जाऊंगा। और सभी व्यवसाईयों से मिलकर वहां के व्यवसाईयों से कहूंगा अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करते हुए प्रतिष्ठानों की चाबी उपायुक्त पलामू को सौंप दें जब लॉ एंड ऑर्डर सुधर जाएगा तब हम व्यवसाइ अपनी प्रतिष्ठानों को खोलेंगे। आनन्द शंकर ने आरक्षी अधीक्षक पलामू से मांग की है कि क्रिमिनल्स को 15 तारीख तक अवश्य पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। अन्यथा व्यवसाईयों पर अपराध चेंबर बर्दाश्त नहीं करेगा अगर हम व्यवसाइ टैक्स देते हैं तो सरकार एवं प्रशासन को व्यवसाईयों की सुरक्षा की गारंटी देनी होगी। श्री शंकर ने कहा कि रघुवर राज में यही प्रशासनिक पदाधिकारी थे जहां व्यावसायि अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे थे यहां तक की मेदिनीनगर से रात 12 बजे रात को भी रांची के लिए बस चलने लगी थी। लेकिन आज सरकार बदलने के साथ ही दिनदहाड़े घटनाएं घट रही है ।थाना से सटे व्यवसाइ भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें