झारखंड में जैक 12वीं कि तीनों स्ट्रीम ISC, I Com और आर्ट्स का रिजल्ट मंगलवार को हुआ जारी।

पलामू न्यूज Live//झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। यह जैक इंटर का रिजल्ट मुख्य अतिथि उमा शंकर सिंह, प्रभारी सचिव शिक्षा विभाग, विशिष्ट अतिथि उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, अनिल महतो जैक अध्यक्ष ने जारी किया है। बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किया है। झारखंड में बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है इस साल 40.78 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से 12वीं परीक्षा पास की है। जबकि 55.71 प्रतिशत छात्रों की सेकेंड डिवीजन आई है। राज्यभर में 740 एग्जाम सेंटर पर कुल 3 लाख 44 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें साइंस स्ट्रीम के कुल 94433 स्टूडेंट्स हैं इनमें से 68203 पास हुए हैं वहीं 72.70% छात्रों की 1st डिवीजन आई है। इस साल 25907 स्टूडेंट्स ने कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा दी थी जिनमें से 23235 पास हुए हैं, कॉमर्स का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.60% रहा है, जबकि 61% स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में आर्ट्स में 93.3 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें