जिले के सभी माइंस संचालकों ससमय करें राजस्व की भुगतान,नहीं तो नियम विरूद्ध कार्य करने पर अविलंब होगी कारवाई : आनंद कुमार।

पलामू न्यूज Live//पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार नौडीहा पहुंचे वहां संचालित माइंनिस का उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएमओ श्री आनंद कुमार ने माइंनिस में हो रहे खनन कार्य एवं स्टोक का लिया जायजा। माइन्स संचालको को सरकार द्वारा बनाए गए नियमानुसार खनन करने का व क्षमता से अधिक माइंनिग नहीं करने का दिया निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले के सभी माइंस संचालको को ससमय राजस्व जमा करवाने की बात कही। उन्होंने सभी माइंस संचालको को नियम विरूद्ध कार्य नहीं करने को लेकर निर्देशित किया एवं ऐसा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतवानी दी।

डीएमओ दर्जनों माइंस का किया निरीक्षण।

डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को नौडीहा में यूपीएस स्टोन एंड चिप्स, संचालक अनुप कुमार एवं पार्टनर यूपीएस स्टोन चिप्स, संचालक यूके सिंह एवं पार्टनर, यूपीएस स्टोन चिप्स, संचालक प्रदीप सिंह एडं पार्टनर, नावाडीह स्टोन माइंनिस, संचालक विश्वनाथ प्रसाद, ।जय मां शेरवाली स्टोन चिप्स, डीगले माइंनिग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एवं संजय कुमार सिंह माइंनिग समेत अन्य कई माइन्स का किया निरीक्षण एवं सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें