रांची से बनारस जाने में अब लगेंगे सिर्फ छह घंटे, शुरू हुआ इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम।

पलामू न्यूज Live// झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के लोगों को सड़क से जुड़ी नई सौगात मिलने जा रही है। बतादें की रांची -वाराणसी इकोनाॅमिक काॅरिडोर का काम शुरू हो गया है इससे अब दोनों शहरों के बीच की दूरी 10 घंटे से घटकर मात्र 6 घंटे रह जाएगी। इसे बनाने में करीब सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे हालांकि इसके लिए लगभग एक हजार पेड़ काटे जाएंगे। वर्ष 1914 के भूमि सर्वे से पहले से अस्तित्व में रही है यह सड़क NH-75 के किनारे हैं महुआ, आम, सागवान, शीशम के पेड़ सूत्र बताते हैं कि रांची-वाराणसी इकोनाॅमिक काॅरिडोर का काम शुरू हो गया है। रांची से वाराणसी तक बनने वाली सड़क पर सिविल कार्य और मुआवजे पर करीब सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इस सड़क पर यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत तो मिलेगी लेकिन सड़क चौड़ीकरण करने के दौरान सैकड़ों साल पुराने इमारती पेड़ भी काटे जाएंगे। गढ़वा में बन रहे बाईपास को छोड़ दें तो खजुरी से उत्तर प्रदेश के विंढमगंज तक कुल 42 किलोमीटर श्री बंशीधर नगर बाईपास सहित बनाया जाना है। सड़क के चौड़ीकरण के दौरान दोनों किनारों पर लगाए गए पेड़ भी काटे जा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क विकास का पैमाना होता है यह अच्छी बात है कि सड़क बन रही है लेकिन इसमें पर्यावरण की कुर्बानी भी हो रही है। करीब सौ साल पुराने पेड़ों को काटा जाएगा सरकार, प्रशासन, वन विभाग और सड़क निर्माण में लगी कंपनी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। ताकि सड़क निर्माण में कटने वाले पेड़ के कारण पर्यावरण को होने वाली क्षति को कम किया जा सके।रांची-वाराणसी इकोनामिक कााॅरिडोर के निर्माण में काटे जाने वाले पेड़ों की पहचान की जा रही है पहचान के बाद ही वास्तविक संख्या का पता चल पाएगा। फिलहाल निर्माण कर रही कंपनी को एक पेड़ के बदले 10 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज  Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें