सीआरपीएफ के महानिदेशक पहुंचे कमलकेड़िया शहिद के परिजनों को सौंपा सहायता पत्र।

पलामू न्यूज Live//छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में घायल हुए पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलकेड़िया गांव निवासी सीआरपीएफ हवलदार महिमानंद शुक्ला की शहादत को लेकर बुधवार को उनकी तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके गांव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सीआरपीएफ IG साकेत कुमार सिंह, अनमोल होमकर, पलामू IG सुनील भास्कर, DIG वाई एस रमेश, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन सहित अन्य कई जिला के अधिकारी पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शहीद महिमा नंद शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इस दौरान अधिकारियों ने शहीद महिमा नंद शुक्ला के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। CRPF एडीजी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने परिजनों को सहायता पत्र सौंपते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रशासन और सीआरपीएफ की पूरी टीम उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा जब भी परिवार को किसी सहायता की आवश्यकता होगी हम तत्पर रहेंगे। वहीं मौके पर शहीद की तेरहवीं में पहुंचे ग्रामीणों और अधिकारियों ने महिमा नंद शुक्ला अमर रहे के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया। शहिद के घर नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने उनके परिवार को होंसला देने के लिए एकजुटता दिखाई और सरकार से उनके सम्मान में उचित पहल की मांग की। इस भीड़ में शहीद कि पत्नी प्रिया देवी अपने पति एवं बेटी अनुष्का शुक्ला और बेटा आदित्य शुक्ला अपने पिता को भींगी आंखों से खोजती रही। लेकिन वो तो देश कि रक्षा करते-करते अपने आप को निवछावर कर दिया सदा के लिए वो अमर हो गए। दोनों बच्चों के आंखों में आसूं देख सभी अधिकारियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों कि आंखें नम हो गई। मौके पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, पांकी विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी रूद्र शुक्ला, सहायक शिक्षक राजीव रंजन शुक्ला सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें