रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने जारी किया आदेश अब ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने पर पुलिसवालों का भी कटेगा चालान।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के राजधानी रांची है लेकिन उप राजधानी दुमका है ये बाते कुछ लोगों को अभी भी नहीं है मालूम। इसी प्रकार से हमारे देश भारत के हर एक नागरिक को भारतीय यातायात नियमों का पालन करना है। चाहे वह चोर हो या सिपाही कानून सबके लिए एक है लेकिन वर्दी के आड़ में कुछ पुलिस कर्मीयो ने यातायात नियमों का पालन करना ही भूल गए हैं या उन्हें मालूम हीं नहीं है। इसीलिए पलामू के पूर्व पुलिस कप्तान और रांची के वर्तमान सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा अब रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने या यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों का भी चालान काटने का निर्देश जारी किया है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर आदेश में यह लिखा है कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि रांची जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मियों या पदाधिकारियों द्वारा। यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है जो बिलकुल नियम के विरुद्ध है ट्रैफिक के नियम सभी के लिए एक समान है। जारी आदेश में रांची एसएसपी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि रांची जिला में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को यह आदेश दिया जाता है कि वह यातायात नियमों का पालन करें।खासकर पुलिस वाले बाईक चलाते समय हेलमेट माथे में अवश्य लगाएं वहीं फोर व्हीलर में सीट बेल्ट लगाकर हीं चलें, ऐसा नहीं करने पर दोषी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ जुर्माना के अलावा विभागीय अनुशासनिक करवाई भी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने व किसी कारण पकड़े जाने पर पुलिस में होने की बात कहकर छोड़ दिया जाता था  अब वैसा नहीं होगा उनका भी आम लोगो की तरह हीं  चालान काटी जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें