EVM में छेड़-छाड़ की बदौलत देश के तड़ीपार रह चुके गृहमंत्री पचास वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज रहने का शंखनाद करते हैं-सत्रुघ्न कुमार सत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से पूछा है कि अगर हमारे इसरो के वैज्ञानिक चन्द्रमा पर विजय के बाद सूर्य पर भेजे जाने वाले। आदित्य एल-1 मिशन के यानों को धरती पर बैठकर नियंत्रित कर सकते हैं उसकी दिशा बदल सकते हैं तो फिर स्ट्रांग रूम से चंद फासले पर बैठे। EVM के इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी एक्सपर्ट क्या इसमें छेड़छाड़ कर वोट को प्रभावित नहीं कर सकते हैं। जारी बयान में उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सभी वैज्ञानिकों को दिल की गहराइयों से अभिनन्दन किया है। साथही कहा है कि एक तरफ हमारे गौरव व देश के शान वैज्ञानिक अन्तरग्रहीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बुलंदियों का तिरंगा झण्डा गाड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे ढोंगी व पाखंडी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अमृत काल में EVM (इडियट वोटिंग मशीन) से “वन नेशन, वन इलेक्शन” के सपने के जरिए। लोकतंत्र का चीरहरण कर इस धरती पर विश्व के सबसे बड़े भारतीय गणतंत्र की गरिमा को मिट्टी में मिलाने के लिए व्याकूल हैं। आगे जारी बयान में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने कहा कि एक भाजपा सांसद द्वारा यह कहना कि “वोट चाहे किसी को भी पड़े जीतेंगे तो मोदीजी ही”। यह प्रमाणित करता है कि छल,छद्म व प्रपंच के सहारे इडियट वोटिंग मशीन में छेड़-छाड़ की बदौलत देश के तड़ीपार रह चुके। गृहमंत्री श्री अमित शाह जी पचास वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज रहने का शंखनाद करते हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। बयान के अंत में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं की राय लिए बिना अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति हेतु आनन-फानन में आहुत किए जा रहे संसद के विशेष सत्र में भारतीय चुनावी प्रक्रिया में EVM के प्रयोग पर रोक लगाते हुए। बैलेट पेपर से सभी तरह के चुनावों को सम्पन्न कराने सम्बंधी विधेयक को पारित कराना चाहिए ताकि निष्पक्ष चुनाव के मामले में भारत फिर से विश्वस्तर पर प्रतिष्ठापित हो सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें