अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू कि बैठक कुशवाहा भवन सूदना में हुई संपन्न, जिला एवं प्रखंड कमेटी को सौंपा गया प्रभार।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित कुशवाहा भवन सूदना में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू कि बैठक हुई संपन्न। इस बैठक में कुशवाहा समाज के विकास के लिए उपस्थित प्रबुद्ध जनों के बीच गहन विचार विमर्श किया गया। बिचारोप्रांत जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया गया। वहीं पाटन छतरपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में श्री बिगन महतो पिता स्वर्गीय परमेश्वर महतो ग्राम बैदाकाला को दायित्व सौंपा गया। साथ ही श्री सत्यनारायण मेहता पिता श्री अवध बिहारी महतो सतबरवा, श्री विश्वनाथ मेहता पिता श्री रामखेलावन महतो ग्राम खनवां सदर मेदिनीनगर एवं सुभाष मेहता पिता श्री उदयनाथ महतो ग्राम दीपऊवा पाटन को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई जिले के छह प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें पड़वा प्रखंड से अध्यक्ष पद पर श्री रमाकांत मेहता पिता श्री बाल गोविंद महतो ग्राम पड़वा एवं श्री दिलीप कुमार पिता महेंद्र महतो ग्राम छेछौरी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। पाटन प्रखंड से श्री कमलेश कुमार मेहता पिता स्वर्गीय बिंदेश्वर महतो ग्राम बैदाकला को अध्यक्ष एवं श्री संतोष कुमार मेहता पिता रामवृक्ष महतो को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सतबरवा प्रखंड से श्री शंभू कुमार मेहता पिता श्री विलास महतो ग्राम पिपरा कला एवं नवनीत कुमार मेहता पिता श्री देवराज महतो ग्राम बारी को सचिव की जिम्मेवारी दी गई। पलामू के सदर मेदिनीनगर प्रखंड से श्री शिव शंकर कुमार मेहता पिता श्री मोतीलाल महतो ग्राम पोखराहा खुर्द को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह नावाबाजार प्रखंड अध्यक्ष पद पर श्री हीरेंद्र महतो पिता श्री लखन महतो ग्राम खमडीहा, श्री राजा राम कुशवाहा पिता स्वर्गीय रामविलास कुशवाहा ग्राम रबदा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। हरिहरगंज प्रखंड से श्री सुधीर कुमार मेहता पिता श्री शंकर प्रसाद मेहता ग्राम कौवा खोह को अध्यक्ष का जिम्मेवारी दिया गया। सभी को दो सप्ताह के अंदर कमेटी का विस्तार करते हुए उसकी सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दी गई है। साथ ही जिला कमेटी के द्वारा सुझाव दिया गया की समाज के हर तपके की लोगों के साथ समन्वय बनाकर समाज के हित में काम करना है। सभी चयनित सदस्यों व पदाधिकारीयों को जिला कमेटी द्वारा माला से स्वागत किया गया साथ ही जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्य संरक्षक श्री अवधेश प्रसाद मेहता के द्वारा मिठाई खिलाकर शुभकामना दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री अजीत मेहता, सचिव श्री भोला मेहता, मुख्य संरक्षक अवधेश प्रसाद मेहता, तिलकेश्वर गुरुजी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार मेहता उर्फ रिंकू मेहता, टाइगर रोशन मेहता सहित दर्जनों कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें