पलामू जिला के भाजपा कार्यालय मेदिनीनगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू मेदिनीनगर के भाजपा जिला कार्यालय में पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जहां डॉ० मुखर्जी के चित्र पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश की एकता एवं अखंडता के लिए हुआ है। ऐसा महापुरुष जिसका जीवन समाज और देश के एक प्रकाशपुंज की तरह है। राष्ट्रवादी विचारक डॉ० मुखर्जी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक रहे हैं। उनका सपना अखंड देश का निर्माण और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना था। धारा 370 समाप्त करने के लिए ही उन्होंने जीवन का बलिदान दे दिया आज उनके अधूरे सपने को साकार करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है और शक्तिशाली राष्ट्र एक भारत श्रेष्ठ भारत आगे बढ़ रहा है। वरीय नेता प्रेम सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के रूप में खड़ा विशाल वटवृक्ष सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं है बल्कि राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विचारधारा है। जिसकी कल्पना है समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण एवं अंत्योदय विकास। जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि जनसंघ के पहले अध्यक्ष डॉ० मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत में जम्मू कश्मीर को दी गई विशेष राज्य का दर्जा मे दो विधान, दो निशान, दो प्रधान का प्रखर रूप से विरोध किया और बलिदानी हो गए। ऐसा महापुरुष जिसने देश की दशा दिशा एवं उन्नति के लिए अखंड भारत निर्माण के लिए प्रयत्नशील रहे उनके जीवन से सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। उनके सपनों को साकार करने कर्तव्य परायण के साथ कार्य करना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्याम बाबू धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में विनोद सिंह, मंगल सिंह, अविनाश वर्मा, शिवकुमार मिश्रा, अजय तिवारी, लवली गुप्ता, रूपा सिंह, रीना किशोर, सोमेश सिंह, अरविंद गुप्ता, नवेंदु मिश्रा, मनोज दुबे, सीटू गुप्ता, रेनू देवी, रेणुका पांडे, राकेश रंजन, अजीत सिंह। दिलीप तिवारी, राकेश तिवारी, शशि भूषण मिश्रा, विवेक दुबे, संस्कार सोनी, पवन कुमार, शुभम कुमार, सतीश कुमार, मनीष भिमानी, दिवाकर दुबे, गौतम कुमार, अजय चौधरी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें