पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने वाला इलेक्ट्रीक समानों के फेरीदार युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live// पलामू- तरहसी थाना क्षेत्र से  नाबालिक लड़की को भगा कर साथ ले जाने वाला युवक को तरहसी पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल। बता दें कि पलामू जिले के तरहसी थाना कांड संख्या 31/2023 के तहत अभियुक्त बीरबल कुमार पिता महेश साव ग्राम तरहसी पोस्ट तरहसी के निवासी पर 9 मई 2023 को तरहसी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जो इलेक्ट्रीक समानों का फेरी कर समान बेचने वाला बिरबल कुमार ने तरहसी क्षेत्र के ही एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया और अपने मित्रो के सहयोग से बुधवार को बाईक पर बैठा के भगा कर लातेहार के पोचरा में ले गया था। इस बात की खबर लड़की के परिजनों को मिला तो उन लोगो ने नामजद तरहसी थाना में 8 मई को इस बात कि सूचना दिया तथा 9 मई को मामला दर्ज कराया। वहीं मामला दर्ज के बाद तरहसी पुलिस के द्वारा त्तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू किया गया और घटना में शामिल युवकों से पूछ-ताक्ष किया गया। साथ ही कारवाई करते हुए लातेहार पुलिस के सहयोग से दोनों लड़का-लड़की को लातेहार के पोचरा गांव से गिरफ्तार कर उन से भी पुछ-ताछ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लड़का के नानी के घर लातेहार के पोचरा में है। वहीं पर तरहसी से 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को भगाकर 22 वर्षीय बिरबल ले गया था। लड़का लड़की के जन्म प्रमाण पत्र जांचा गया तो पता चला कि लड़की नाबालिग है पुलिस ने लड़का को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं लड़की को पलामू के मेदिनीनगर में मेडिकल जांच एवं 164 के तहत न्यायलय मेदिनीनगर में ब्यान दर्ज कराया गया है।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी संवाददाता:उदित कुमार पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें