पलामू छात्र नेता सुजित कुमार पाण्डेय उर्फ विदेशी पाण्डेय का दूर्घटना में निधन पलामू के लिए अपूरणीय क्षति- शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live// पलामू- मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर पलामू के लोकप्रिय छात्र नेता व ए०आई०एस०एफ० के पलामू जिलाध्यक्ष सुजित कुमार पाण्डेय उर्फ विदेशी पाण्डेय का सासाराम में सड़क दूर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि उनके दर्दनाक सड़क दूर्घटना में निधन से पलामू के छात्रों के लिए अनवरत लड़नेवाला एक जगमगाता सितारा डूब गया है। जारी शोक विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि श्री सुजीत कुमार पाण्डेय उर्फ विदेशी पाण्डेय एक कर्मठ, जुझारू, संघर्षशील, प्रतिभाशाली, मिलनसार व मृदुभाषी छात्र नेता थे। जिनका अब तक का पुरा जीवन छात्रहित व समाज के लिए समर्पित था। हम उनके निधन पर अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देकर अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हैं‌‌।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें