झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई,IAS समेत अनेकों सीओ के यहां ईडी का रेड मिले कई अहम सबूत।

झारखंड-रांची के एक और आईएएस ED (प्रवर्तन निदेशालय) की लपेटे में आ गए हैं, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित अंचल अधिकारी और जमीन दलालों के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी IAS अधिकारी छवि रंजन की पत्नी लवली के जमशेदपुर आवास पर भी चल रही है। इसके अलावा झारखंड के कई जिलें के अंचलाधिकारी समेत अन्य लोगों के 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। वहीं गुरुवार की सुबह से यह कार्रवाई तेजी के साथ शुरू की गई है अब तक ईडी की तरफ से जानकारी नहीं आयी है कि इस रेड में उन्हें क्या मिला है। बतादे की आईएएस छवि रंजन इस वक्त समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर हैं सूत्रों की माने तो ईडी लंबे समय से इस कार्रवाई की तैयारी में सबूत एकत्रीत करने में जुटी हुई थी चर्चा थी कि छवि रंजन ईडी की रडार पर हैं।

ईडी के रडार पर IAS छवि रंजन समेत कई व्यावसाई भी हैं सामिल।

आईएएस छवि रंजन सहित इन अंचलाधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन कर जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप है। भारतीय सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी पहले से जांच कर रही है व्यवसायी विष्णु अग्रवाल से पहले ही पूछताछ की गयी है। इस प्रकरण में रांची के पूर्व उपायुक्त और आईएएस छवि रंजन ईडी की रडार में थे। उन पर आरोप है कि जमीन की खरीद-बिक्री से उनका भी संबंध हैं। बरियातू में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में प्रदीप बागची। दिलीप घोष के अलावा कोलकाता के कारोबारी व जेल में बंद अमित अग्रवाल तथा विष्णु अग्रवाल की संदिग्ध भूमिका पर ईडी जांच कर रही थी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें