गढ़वा पूर्व विधायक के गाडी़ पिकअप को बचाने मे दुर्घटना ग्रस्त घायल अवस्था में रांची रेफर।

झारखंड-गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एक्सीडेंट में घायल हो गए। वे आज सुबह मेदिनीनगर से गढ़वा जा रहे थे। उसी क्रम में झुरा गांव के पास उनकी एसकाॅर्पियो दुर्घना ग्रस्त हो गई और वे घायल हो गए। आनन-फानन में श्री तिवारी को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया पूर्व विधायक श्री तिवारी के सीने में तथा पेट में चोट लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2023 दिन गुरूवार कि सुबह करीब 7:45 बजे पूर्व विधायक श्री सत्येन्द्रनाथ तिवारी अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से गढ़वा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में अचानक एक पिकअप वाहन सामने आ गया जिसे बचाने के लिए उनकी गाड़ी जैसे ही साईड लिया की एक बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे गाडी़ अनियंत्रीत होकर सड़क के किनारे जा गिरी जिससे पूर्व विधायक समेत अन्य लोग भी घायल हो गए। जैसे ही ये खबर लोगों तक पहुंची कि लोगो का हुजूम पूर्व विधायक को देखने के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में उमड़ पडा़ पूर्व विधायक की स्थिति का जायजा लेने भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचे। वहीं श्री तिवारी की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है रांची में उनकी इलाज चल रही है जानकारी के अनुसार स्थिति में सुधार हो रहा है।

पलामू न्यूज Live

“गढ़वा से राममनोज मिश्र का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें