“मंत्री जगरनाथ महतो” के आकस्मिक निधन पर लेस्लीगंज में सहायक शिक्षकों ने किया शोकसभा का आयोजन।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धोबडीहा में झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वहीं शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रखंड के सैकडो़ सहायक अध्यापकों ने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो का आकस्मिक निधन खासकर। सहायक अध्यापकों के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे अभिभावक तुल्य थे उनका दरवाजा हमेशा हम सहायक अध्यापकों के लिए खुला रहता था। उन्होंने सहायक अध्यापकों की समस्याओं को हमेशा गंभीरता पूर्वक सुना एवं उसके समाधान की ओर कदम उठाए। इस शोक सभा के मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव रंजन शुक्ला, संचालन कर्ता कामता प्रसाद यादव, मोहम्मद इदरीश, अरुण कुमार शुक्ला, कौशल कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह, पवन तिवारी, महेंद्र प्रसाद यादव। उपेंद्र प्रसाद यादव, सूर्य देव प्रसाद यादव, आशीष कुमार, देवेंद्र कुमार, दिलीप भारती, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, आशीष कुमार शुक्ला, प्रेम कुमार प्रजापति, प्रभात ठाकुर, रंजय कुमार, प्रवेश कुमार समेत सैकडो़ की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts