झारखंड के शिक्षा मंत्री का चेन्नई में हुई निधन,राज्य में दो दिवसीय राजकीय शोक सरकारी कार्यालय बन्द का आदेश।

रांची-झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो अब इस दुनिया में नहीं रहें इलाज के दौरान चेन्नई में उनकी हुई निधन। झारखंड में मंत्री जगरन्नाथ महतो के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक 6 एवं 7 अप्रैल 2023 को घोषित साथ ही सभी सरकारी कार्यालय को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का तबीयत बिगड़ने के बाद पहले रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारस अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया था। रांची के इस अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलने के बाद। उन्हें बड़ी राहत मिली थी। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए 14 मार्च 2023 को ही एयरलिफ्ट के द्वारा चेन्नई रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान 6 मार्च 2023 गुरूवार कि सुबह उनकी निधन हो गई।

पिछले साल कोरोना के बाद हुआ था लंग्स ट्रांसप्लांट।

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हुए थे उसके बाद उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद वो करीब 4 महीने तक चेन्नई में इलाजरत रहे। वहां से स्वस्थ होने के बाद श्री महतो जी झारखंड वापस आए थे और सामान्य रूप से काम कर रहे थे। लेकिन इस बीच कई बार उनकी तबीयत बिगड़ती रही जो 6 मार्च 2023 गुरूवार को इस दुनियां को अलविदा कर गए। उनके निधन से राज्य में शोक छाया हुआ है उनके निधन के कारण राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है। वहीं झारखंड के शिक्षा मंत्री के निधन की खबर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर के माध्यम से सुबह ही दिया है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा है अपूरणीय क्षति हमारे टाइगर जगरन्नाथ दा नहीं रहे। आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी जुझारू कर्मठ व जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरन्नाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें