स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रेशमी दीदी बनी आत्मनिर्भर प्रतिमाह कमा रही है 15 से 20 हजार।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत कसमार पंचायत के पसहर गांव “दीपू आजीविका सखी मंडल” के सदस्य रेशमी देवी ने जब समूह में नहीं जुड़ी थी तब खेती बाड़ी का काम करते थे और इनका पति बाहर जाकर होटल में काम करते थे। जब 2017 में इनका गांव पसहर में समूह बना था उस समय ये दीदी समूह से नहीं जुड़ी थी फिर कुछ दिन बाद रेशमी दीदी को अपना गांव के दीदी लोग से समूह के बारे में पता चला। तब उन्होंने 2019 में समूह से जुड़ी समूह से जुड़ने के कुछ दिन बाद क्रेडिट लिंकेज का पैसा 45000 लेकर एक होटल खोली फिर कुछ दिन बाद ऋण का पैसा चुका दी। इन्होंने अपना होटल से प्रतिमाह की आमदनी 10 से 12000 होने लगी। और इनका होटल का मिठाईयां स्मोसा, जलेबी, लिट्टी चोखा, बालूसाही आदि मिठाइयां बहुत स्वादिष्ट बनती है इससे इनका आमदनी अच्छा खासा हो जाता है। कुछ दिन पहले हीं इन्होंने कसमार आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) से एक लाख रुपया लेकर दूसरी जगह एक नया होटल खोलें हैं। इनका प्रतिमाह आमदनी 15 से 20000 हजार हो जाती है। वहीं संवाददाता सखी माला कुमारी ने बताया कि यह दीदी आजीविका को आगे बढ़ा रही है इससे इनका घर का भरण पोषण बच्चों का पढ़ाई अच्छा से चल रहा है।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें