पलामू मे देर रात डीजे बजा रहे 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, मौके से दो पिकअप वैन सहित डीजे साउंड सिस्टम जब्त।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने दिनांक 13 मार्च 2023 दिन सोमवार की देर रात शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में बज रहे डीजे को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं निरीक्षण के दौरान पलामू उपायुक्त ए दोड्डे ने मेदिनीनगर के सदीक चौक, रेड़मा, दो नंबर टाउन के समीप देर रात्रि में डीजे बजा रहे साउंड संचालकों के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश शहर थाना प्रभारी को दिया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में 6 लोगों के विरुद्ध शहर थाना कांड संख्या 108/2023 में ध्वनि प्रदूषण अधिनियम अंतर्गत धारा 290, 291 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें दो वाहन मालिक दो वाहन चालक और दो डीजे मालिक शामिल हैं वहीं मौके पर से पुलिस ने दो पिकअप वैन, दो साउंड सिस्टम, दो जनरेटर, लाइट सहित कई चीजें बरामद की है। बता दें कि उपायुक्त श्री दोड्डे ने रात 10 बजे के बाद सभी तरह के कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु सबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है। उपायुक्त का स्पष्ट आदेश है कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे एवं मैरेज हॉल संचालकों के द्वारा डीजे बजाने पर ध्वनि प्रदूषण अधनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में रात के 10 बजे के बाद डीजे साउंड बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

डीजे संचालक-ऑपरेटर समेत 6 लोगो पर मामला दर्ज।

सदर सीओ जेके मिश्रा के आवेदन पर शहर थाना मे डीजे संचालक एवं ऑपरेटर मिलाकर 6 लोगो पर एफआइआर दर्ज किया गया है। जिसमें सुजीत कुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी एवं धीरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी डीजे संचालक सभी मेराल गढ़वा के निवासी हैं। वहीं चैनपुर निवासी सरफराज आलम गढ़वा रमकंडा के आदित्य प्रसाद एवं मुस्लिम नगर के फैजल अहमत पर मामला दर्ज किया गया है।

डीजे संचालक एवं ऑपरेटरों ने लगाए पुलिस पर मारपीट करने का आरोप।

डीजे संचालको एवं ऑपरेटरों ने पुलिस पर मार-पीट करने का लगाया आरोप सदीक चौक के पास से डीजे जब्त करने के दौरान संचालक और ऑपरेटर के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है। शहर थाना में 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार को संचालक धीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी,ऑपरेटर पुरी एवं मिथलेश ने कहा कि उसका डीजे बंद था वो डीजे लेकर लौट रहे थे। तभी अचानक सदीक चौक के आगे कोयल नदी पुल जाने वाली सड़क पर रात्री 10:30 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी रुकी उसमें से कुछ पुलिस जवान उतरे और डीजे बजाने का आरोप लगाते हुए। उनकी पिटाई की साथ ही बंद डीजे को जब्त कर थाने ले आया। शहर थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारीयों को ऑपरेटरों ने अपने पिटाई का जख्म भी दिखाया कहा झूठ के हमे फंसाया गया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts