छतरपुर के लोहराही में 600 फीट ऊंची पहाड़ (गोवर्धन पर्वत) पर “राधे-श्याम” कृष्ण जी का मंदिर निर्माण कार्य हुआ शुभारंभ।

पलामू- छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही के वार्ड नंबर 14 में ग्रामीणों की सहायता से 600 फीट ऊंची गोवर्धन पर्वत पर राधे-श्याम यानी कृष्ण भगवान का मंदिर निर्माण चंदा संग्रह कर गाजे बाजे के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। यहां मंदिर बनाने को लेकर कई वर्षों से चर्चा में रहा है मंदिर नहीं रहने से ग्रामीणों के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पर्वत पहाड़ों पर ऐसे ही फोटो रखकर पूजा किया जाता था। लेकिन कुछ माफियों के द्वारा यह गोवर्धन पर्वत को माइंस लीज करने में लगे हुए थे जिसके कारण यहाँ पर मंदिरों का निर्माण बनने में देर हुआ। ग्रामीणों ने माइंस लीज करने वाले लोगों को नकारते हुए आज दिनांक 10 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को कार्य शुभारंभ कर दिया है वार्ड पार्षद सुनील यादव एवं रामजी यादव ने बताया कि यह सदियों से चलरहे संघर्ष का परिणाम है। मन की पवित्रता हो तो परमात्मा की कृपा मिल ही जाती हैं पुण्य उदय हो तो छोटा सा व्यक्ति भी भगवान का अभिषेक कर पाता है भक्ति में कितना पवित्र भाव है इसे मानव को समझने कि आवश्यक्ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य बहुत तेजी से चलेगा और जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा। इस मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले में से वार्ड पार्षद सुनील यादव, रामजी यादव, बिफन यादव, रामाशीष यादव, राजेश यादव, लवलेश यादव, अकलेश यादव, संजय यादव, हरियर यादव, नंदकिशोर यादव, शिवनंदन यादव, नरेश यादव,उमेश यादव, धनकेश यादव, नकु यादव, प्रसाद यादव, सुरेश यादव, लक्षमन यादव, अवधबिहारी यादव एवं अन्य ग्रामीण भूमिका निभा रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें