मेदिनीनगर मंगल मैरज हाॅल के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पलामू-मेदिनीनगर पंम्पूकल के समीप मंगल मैरज हाॅल के परिसर में मंगल मैरज हाॅल के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मेदिनीनगर नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर भावी मेयर प्रत्याशी व पूर्व नप उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा होली पर्व में जो संदेश छिपा है उसे हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। होली प्रेम भाईचारा और उल्लास का पर्व है हम सभी को संकल्प ले कर पीडी़त वंचित और उपेक्षित लोगों के जीवन में रंग भरना चाहिए। यदि समाज के प्रत्येक सामर्थ्यवान व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदो की मदद करेगें तो सभी के जीवन में न सिर्फ उल्लास होगा। बल्कि समाज में समाजिक भाईचारा और उल्लास का वातावरण निरंतर कायम रहेगा। हम सभी को होली के असली मर्म को समझते हुए समाज में प्रेम और भाईचारा का वातावरण कायम करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। श्री सिंह ने मौके पर सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दिए इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर मंगल मैरज हाॅल के मालिक रोहित पाण्डेय, सिन्टू सिंह, रजनीश सिंह, मिनी सिंह, संदीप सोनी, लड्डू सिंह, गोपाल त्रिपाठी, दिनेश सिंह, राहुल सिंह, अनूप सिंह, उत्तम सिंह, माखो राम, गोरख तिवारी, कोमल कुमार अंकू, कृष्णा, विकी, पारस विश्वकर्मा, बंटू तिवारी, पिंकू तिवारी, मनीष सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts