छतरपुर के बगैया में होली मिलन समारोह एवं सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पलामू-छत्तरपुर ग्राम पंचायत बगैया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि समाज सेवी मुखिया पति मुन्ना कुमार चंद्रवंशी एवं पंचायत समिति सदस्य उप प्रमुख छतरपुर संतोष यादव जी एवं वशिष्ठ अतिथि PSS संघ प्रखंड सह अनुमंडल अध्यक्ष। जिला उपाध्यक्ष पलामू रवि शंकर यादव जी समाजसेवी पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार मनोज कुमार यादव समाज सेवी अरुण कुमार चंद्रवंशी जी उप मुखिया विकास यादव जी मुखिया प्रतिनिधि जीतू प्रसाद यादव जी रामप्रवेश यादव रूपेश कुमार सिन्हा ने लाल फीता को काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
वहीं होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम के संबोधन में समाज सेवी मुन्नाजी ने कहा कि खुशी और समृद्धि की शुभकामनाएं एवं रंगीन और आनंदमय होली भगवान आपको जीवन के सभी रंग खुशी के, दोस्ती के रंग, प्यार के रंग और अन्य सभी रंगों का उपहार दें।
जिसमें आप अपने जीवन को रंगना चाहते हैं लोग सोचते हैं कि होली क्यो मनाया जाता है तो जान लें होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत है होली खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन समारोह होता है। होली मुबारक के तहत यह संकेत करता है कि बुराई लंबे समय तक अच्छाई को दबा नहीं सकती है यानी होली के मौके पर कई लोग अपने करीबियों को होली मुबारक बाद का मैसेज भेजते हैं।
होली भारत में वसंत (मौसम) के आगमन सर्दियों के अंत प्यार के खिलने का जश्न मनाती है और कई लोगों के लिए यह दूसरों से मिलने खेलने और हंसने भूलने और माफ करने टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने का उत्सव का दिन है त्योहार अच्छी वसंत फसल के मौसम का आह्वान भी है। होली साल का सबसे अच्छा समय है प्यार और दोस्ती के रंग बिखेरने का समय है।
यह विवादों को समाप्त करने और जीवन में खुशी और मुस्कान का स्वागत करने का समय है यह होली है होली बहुत पवित्र है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी कठोर भावनाओं को धोने का समय है होली गीत संगीत से व्यास राहुल सिन्हा ने दर्शकों को हर प्रकार के होली गीत संगीत से मन मोह लिया।
मौके पर उपस्थित युवा समाजसेवी अरुण चंद्रवंशी, उप मुखिया विकाश यादव, स्वयंसेवक रविशंकर यादव, उप प्रमुख संतोष यादव, नरेश यादव, कामेश यादव, लखन यादव, उपेंद्र यादव, कपिल राम, सुरेश सिह, संजय सिंह, कैलाश यादव, रूपेश सिन्हा, गुडू सिन्हा, उमेश यादव, पूर्व जिला परिषद उमीदवार मनोज यादव एवं सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।