छतरपुर के फुटपाथ दुकानदार संघ ने बाजार प्रांगण में किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

पलामू-छतरपुर फुटपाथ दुकानदार संघ के द्वारा बाजार प्रांगण में मनाया गया होली मिलन समारोह। कार्यक्रम का उद्घाटन लाल फीते में सफेद फीते की गांठ बांध कर किया गया ताकि समाज में सौहाद्र की गांठ मज़बूती से बंधी रहे। कार्यक्रम में मोहन जायसवाल, सुभाष मिश्रा, युवा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव रितेश चन्द्रा, स्टार क्लब के अध्यक्ष मोनू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, पलामू के सुप्रसिद्ध व्यास विपिन बिहारी पाठक, भोला व्यास भयंकर,राहुल सिन्हा, धर्मेंद्र उजाला, शत्रुध्न कुमार, पत्रकारों में रिंकू सिंह, असगर हुसैन, अश्विनी कुमार, सुरेंद्र सिंह, पंचम कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, चन्दन कुमार, निखिल सिन्हा, यमुना कुमार यादव को भी इस मौके पर माल्यार्पण कर एक चांदी का पेन दे कर सम्मानित किया गया।
वहीं दोनों कलाकारों ने अपने होली के गीतों से महफ़िल में समां बांध दिया। सभी कलाकारों को भी माल्यार्पण कर और एक-एक चांदी के कलम दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार ने और कार्यक्रम का संचालन संघ के संरक्षक सह नगर पँचायत के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमुन ने किया।
होलीमिलन कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए संघ के संरक्षक अरविंद गुप्ता चुनमुन ने कहा कि शहर में पानी की भीषण समस्या है लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत को इस पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने लोगों से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने का आग्रह किया यह भी कहा कि शहर में फुटपाथ दुकानदार अपने मेहनत से अपने पूरे परिवार का पेट पालते हैं उनके लिए भी नगर पंचायत को गंभीरता से विचार करना चाहिए और वेंडर मार्केट बनाने का आह्वान किया।
वहीं नगर अध्यक्ष मोहन जायसवाल ने लोगो ने पानी को बचाते हुए होली खेलने का आग्रह किया। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने सबको होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली में लोगों के बीच प्रेम मोहब्बत बनी रहे। वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के साथ मज़बूती के साथ खड़े हैं। जिनसे हमारे शहर की रौनक है।
इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में फुटपाथ दुकानदार संघ के प्रमोद प्रसाद, कुंदन कुमार, विजय, आकाश, सुनील, नागेंद्र, अवधेश, राजेश, मनोज, सन्दीप, पप्पू, संतोष, अकिलदेव, धनन्जय, विनोद, गुड्डू, चन्द्रदीप, रवि विनोद सहित सैकड़ों दुकानदारों ने अपनी किमती समय देकर भूमिका निभाई।