होली के असली मर्म को समझने की जरूरत है, जरूरतमंद और उपेक्षित लोगों के जीवन में रंग भरना ही होली है : बिट्टू सिंह एवं मनोज सिंह।

पलामू-मेदिनीनगर रेड़मा बिजली ऑफ़िस के परिसर में माँ शेरावाली क्लब के द्वारा रविवार की रात होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मेदिनीनगर नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पांकी के पूर्व विधायक देवेंन्द्र सिंह उर्फ बिट्ट सिंह ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि होली प्रेम भाईचारा और उल्लास का संदेश लेकर आता है। हम सभी को होली के असली मर्म को समझते हुए समाज में प्रेम और भाईचारा का वातावरण कायम करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं भावी मेयर प्रत्याशी व पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि होली पर्व में जो संदेश छिपा है उसे हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। हम सभी को संकल्प ले कर पीडि़त वंचित और उपेक्षित लोगों के जीवन में रंग भरना चाहिए। यदि समाज के प्रत्येक सामर्थ्यवान व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदो की मदद करेगें तो सभी के जीवन में न सिर्फ उल्लास होगा बल्कि समाज में समाजिक भाईचारा और उल्लास का वातावरण निरंतर कायम रहेगा। मौके पर सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री सिंह ने कार्यक्रम के अध्यक्ष सोनू सिंह व कमिटि के सदस्यो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर टीओपी-2 प्रभारी रुद्रांश सरस, यातायात प्रभारी रामजीत सिंह, वार्ड पार्षद गोल्डी शुक्ला, दुर्गा जोहरी, रजनीश सिंह, मिनी सिंह। शेखर सिंह, राजू उपाध्याय, अनिल दुबे, बबलू ओझा, प्रिंस तिवारी, सोनू तिवारी उत्तम सिंह, विकास चंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी व नन्दन चन्द्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts