छतरपुर में 24 फरवरी को माता शबरी की ऐतिहासिक जयंती मनाई जाएगी,भंडारा का भी किया जायेगा आयोजन।

पलामू-छतरपुर मे माता शबरी जयंती समारोह सह भंडारा का आयोजन आगामी 24 फरवरी 2023 को फुलवारी मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी तैयारी जोरो पर है कार्यक्रम का जायजा भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद मनोज कुमार छतरपुर पहुँचकर लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पुरे पलामू में एक ही जगह होता है जो हम सभी के सहयोग से होता है इस कार्यक्रम में जिला के वरीय पदाधिकारी और नेता भाग लेंगे। यह कार्यक्रम में भंडारा का आयोजन भी किया गया है जो पुरे विधानसभा सहित पूरे जिले के माता शबरी भक्त भाग लेंगे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने का हम सब ने निर्णय लिया है।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें