पूर्णाडीह में रामचरित्र नवाह्न पराहन महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरुआत,भगवान श्रीराम से भाई चारगी का सिख लेना चाहिए : बिट्टू सिंह।

पलामू-नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पूर्णाडीह में रामचरित्र मानस नवाह्न पराह्ण पाठ महायज्ञ के 39वां अधिवेशन का कलश यात्रा निकाला गया जहां मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कलश यात्रा में शामिल हुए। भगवान श्री राम से भाई चारा कि सिख लेनी चाहिए भाई के कारण जो त्याग किया वनवास गए साथ ही माता सबरी का जूठा बेर खाया जो इससे जाति धर्म को एकता कायम करने का काम किए थे महायज्ञ से सभी का जीवन धन्य हो जाता है। भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है तथा समाज में भाईचारा एकता व सौहार्द की भावना का विकास होता है।उक्त बातें पांकी पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह ने राम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ पुर्णाडीह में सम्बोधित करते हुए कहा। बताते चलें कि 20 फरवरी 2023 सोमवार से शुरू होकर यह कार्यक्रम 02 मार्च 2023 तक चलेगा उसी दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस बीच प्रवचन के कार्यक्रम चलते रहेंगे जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवचन कर्ता धर्म राज शास्त्री, मानस साध्वी प्रियंका द्विवेदी, पंडित महानंद द्विवेदी जी के प्रवचन श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेंगे। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष अमित रंजन सिंह, नीलाम्बर-पीताम्बरपुर पश्चिमी के जिला परिषद सदस्या आशा देवी, पूर्णाडीह पंचायत की मुखिया गुड्डी देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी, विकास सिंह, मुख्य पाठ कर्ता प्रवीण मिश्रा,डब्लू राय के सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“नीलांबर-पीतांबरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें