उत्कृष्ट शिक्षा से ही समाज में बेहतर बदलाव संभव है :- अविनाश देव।

पलामू-मेदिनीनगर में गायत्री मंदिर रोड स्थित पीपल पेड़ के पास दिनांक 19 फरवरी 2023 दिन रविवार को ऑक्सिजनेशन ट्यूटोरियल का उद्घाटन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में माटी कला बोर्ड के सदस्य सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एससी मिश्रा, युवाओं के चहेते शिक्षक श्रीं एम के झा ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर कोचिंग का उद्घाटन किया। तत्पश्चात सभी अतिथियो ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर शिक्षाविद प्रोफेसर एससी मिश्रा ने कहा कि यह कोचिंग अपने नाम के अनुरूप लोगों में ऑक्सिजन रूपी शिक्षा प्रदान करेगा ऐसा मुझे विश्वास है। ज्ञान निकेतन स्कूल के शिक्षक श्री एमके झा ने कहा कि एक कोचिंग संस्थान का खुलना ढेर सारे जेल बंद होने के बराबर है। आज युवा पीढ़ी को अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग शिक्षा में लगाना चाहिए ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके। मुख्य अतिथि श्री अविनाश देव ने कहा कि समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए समाज के लोगों का शिक्षित होना बेहद आवश्यक है। निश्चित तौर पर यह संस्थान बच्चों के उज्जवल भविष्य को गढ़ने का कार्य करेगा। उक्त मौके पर गौरव तिवारी, विशाल राज, अमित सक्सेना, गुंजन तिवारी सहित सभी शिक्षक और आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज  Live

 “मेदिनीनगर से निखिल पाण्डेय का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें